राजनाथ का अधीर रंजन चौधरी को जवाब, सीना चौड़ा कर चीन पर चर्चा के लिए तैयार

Webdunia
गुरुवार, 21 सितम्बर 2023 (12:35 IST)
Rajanth Singh answer on China : केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के सवाल के जवाब में कहा कि मैं सीना चौड़ा करके संसद में चीन मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार हूं। 
 
राजनाथ ने यह बात उस समय कही जब लोकसभा में कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने सवाल किया कि क्या आप में चीन मुद्दे पर चर्चा करने का साहस है?
 
चंद्रयान-3 पर चर्चा के दौरान राजनाथ ने बताया कि सरकार किस तरह संस्कृति और परंपरा से जुड़ी चीजों को सुरक्षित कर रही है। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा का जिक्र कर दिया। इस पर अधीर रंजन चौधरी ने राजनाथ को टोका।
 
इस पर राजनाथ ने हाथ के इशारे से कहा कि पूरी हिम्मत है, पूरी हिम्मत है। तभी कई विपक्षी सदस्यों ने सवाल करना शुरू कर दिया। कई सदस्यों ने पूछा कि चीन ने हमारी सीमा में कितना कब्जा किया?
 
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख