कर्नल सोफिया कुरैशी के बाद अब विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर विवादित बयान, जानिए रामगोपाल यादव ने क्या कहा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

गुरुवार, 15 मई 2025 (18:21 IST)
कर्नल सोफिया कुरैशी पर मध्यप्रदेश के मं‍त्री विजय शाह द्वारा विवादित बयान का मामला अभी थमा नहीं कि विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर विवादित टिप्पणी सामने आ गई है। उत्तरप्रदेश में सपा के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने व्योमिका सिंह पर यह बयान दिया है। 
रामगोपाल यादव गुरुवार को मुरादाबाद के बिलारी तहसील में आयोजित एक सपा कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। उन्होंने मंच से जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी देने वाली विंग कमांडर व्योमिका सिंह को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की। 
ALSO READ: विजय शाह पर मानपुर में दर्ज हुई FIR, कर्नल सोफिया को लेकर दिया था विवादित बयान
उन्होंने सबसे पहले व्योमिका सिंह को गलत नाम से संबोधित करते हुए उन्हें 'दिव्या सिंह' कहा। मंच पर मौजूद सपा सांसद आदित्य यादव ने जब उन्हें सही नाम बताया तो रामगोपाल ने अपनी टिप्पणी में व्योमिका सिंह और कर्नल सोफिया कुरैशी सहित अन्य सैन्य अधिकारियों की जाति का उल्लेख किया। उनके इस बयान में जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया गया, जो बेहद आपत्तिजनक था। Edited by: Sudhir Sharma 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी