लाल किला 15 अगस्त तक जनता के लिए बंद, सुरक्षा कारणों से लिया फैसला

बुधवार, 21 जुलाई 2021 (09:26 IST)
मुख्य बिंदू :
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस के आलोक में राष्ट्रीय राजधानी स्थित लाल किला 21 जुलाई से 15 अगस्त तक लोगों के लिए बंद कर दिया गया है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की ओर से जारी आदेश में इसकी जानकारी दी गई है।
 
आदेश में कहा गया है, 'भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के महानिदेशक ने प्राप्त शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए 21 जुलाई की सुबह से 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह संपन्न होने तक लाल किले के अंदर प्रवेश को निषेध करने का निर्देश दिया है।'

अधिकारियों ने बताया कि आम तौर पर स्वतंत्रता दिवस से एक सप्ताह पहले लाल किले को बंद किया जाता है।
 

दिल्ली: भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण(ASI) के मुताबिक लाल किला आज से 15 अगस्त तक लोगों के लिए बंद रहेगा। pic.twitter.com/AzAymCocuc

— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 21, 2021
दिल्ली पुलिस ने 12 जुलाई को पत्र लिख कर कोविड महामारी और सुरक्षा करणों से लाल किला 15 जुलाई से बंद करने का सुझाव दिया था।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी