गणतंत्र दिवस की परेड पर बारिश का साया!

बुधवार, 25 जनवरी 2017 (22:34 IST)
नई दिल्ली। मौसम विभाग ने गणतंत्र दिवस के दिन गुरुवार को दिल्ली तथा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में 26 जनवरी को आसमान में सामान्यत: बादल छाए रहेंगे। सुबह तथा दोपहर से पहले हल्की बारिश हो सकती है। दोपहर बाद गरज के साथ मध्यम बारिश की संभावना है।
इस दौरान न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की बात कही गई है। दिल्ली के साथ पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी छिटपुट स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। 
 
विभाग ने बताया कि जम्मू तथा हिमाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर बहुत भारी और छिटपुट स्थानों पर भारी बारिश अथवा हिमपात हो सकता है। उत्तराखंड में भी छिटपुट स्थानों पर भारी बारिश अथवा हिमपात की संभावना है। (वार्ता)

वेबदुनिया पर पढ़ें