कांगो में अगवा किया गया भारतीय नागरिक रिहा : सुषमा

Webdunia
बुधवार, 19 जुलाई 2017 (07:57 IST)
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि कांगो में अगवा किए गए एक भारतीय नागरिक को रिहा करा लिया गया है।
 
सुषमा ने ट्वीट कर कहा कि हमने रितेश हेमनानी को कांगो में अपहरणकर्ताओं के चंगुल से सुरक्षित रिहा करा लिया है। हम लोग कांगो गणराज्य की सरकार के शुक्रगुजार हैं। उन्होंने वहां इस संबंध में भारतीय मिशन द्वारा किए गए प्रयासों की भी सराहना की। 
 
उल्लेखनीय है कि मुंबई के कारोबारी रितेश हेमनानी को किंशासा में 23 जून को हथियारबंद लोगों ने अगवा कर लिया था। 
ट्व‍ीट सौजन्य : ट्विटर 
 
अगला लेख