दुश्मनों का काल बनेगा भारत का नया 'ब्रह्मास्‍त्र' S-400 मिसाइल डिफेंस सिस्‍टम, जानिए खूबियां

नई दिल्ली। रूस ने अमेरिकी धमकियों को दरकिनार करते हुए भारत को S-400 मिसाइल डिफेंस सिस्‍टम की सप्लाई शुरू कर दी है। यह एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम है, जो दुश्मन के एयरक्राफ्ट को आसमान में ही तबाह कर सकता है। 
 
S-400 को रूस का सबसे एडवांस लॉन्ग रेंज सर्फेस-टु-एयर मिसाइल डिफेंस सिस्टम माना जाता है। यह दुश्मन के क्रूज, एयरक्राफ्ट और बलिस्टिक मिसाइलों को मार गिराने में सक्षम है। यह सिस्टम रूस के ही S-300 का अपग्रेडेड वर्जन है। जानिए इस डिफेंस सिस्टम की खूबियां-

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी