राहुल गांधी ने जर्मनी में हिन्दुस्तान का मान घटाया : संबित पात्रा

गुरुवार, 23 अगस्त 2018 (11:21 IST)
नई दिल्ली। राहुल गांधी द्वारा जर्मनी में दिए गए भाषण पर भाजपा ने करारा हमला बोला है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी ने जर्मनी में हिन्दुस्तान का मान घटाया है। पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी ने आईएसआईएस को सही ठहराने की कोशिश की है।


पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी ने भारत को तुच्छ देश के रूप में प्रस्तुत किया है। पात्रा ने कहा कि उन्‍होंने इराक की मिसाल देश के लिए दी। राहुल गांधी ने आतंकवाद को सही ठहराने की कोशिश की है। उन्‍हें माफ नहीं किया जा सकता है।

संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी अमेरिका और चीन को ही शक्ति मानते हैं। 70 साल तक राहुल के परिवार ने देश को विजन नहीं दिया। संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी का भाषण झूठ पर आधारित है। राहुल गांधी को भारत पर भरोसा नहीं है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी