सत्येंद्र जैन के मसाज वाले वीडियो पर बवाल, भाजपा का सवाल- क्यों चुप हैं केजरीवाल?

शनिवार, 19 नवंबर 2022 (11:15 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन की तिहाड़ जेल में मसाज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही बवाल मच गया। भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने सवाल किया कि 6 माह से जेल में बंद हैं सत्येंद्र जैन, क्यों नहीं किया बर्खास्त? इस मामले में चुप क्यों है केजरीवाल?

ALSO READ: मुश्‍किल में सत्येंद्र जैन, वायरल हुआ जेल में मसाज कराने का वीडियो
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी आज स्पा-मसाज पार्टी बन गई है, AAP का मतलब बदनाम दाम पार्टी। केजरीवाल के इशारे पर ही भ्रष्टाचार होता है। ये भ्रष्टाचारी राजनीति बदलने आए थे।

उन्होंने कहा कि केजरीवाल जब दिल्ली के मुख्यमंत्री बने तब संविधान की रक्षा करने की शपथ ली, साथ ही सत्येंद्र जैन जब मंत्री बने तो इन्होंने ने भी संविधन की रक्षा करने की शपथ ली। आज सत्येंद्र जैन जेल में है, लेकिन मंत्री पद से हटाया नहीं गया है।

गौरव भाटिया ने कहा कि मीडिया द्वारा दिखाए जा रहे वीडियो में बिसलेरी बॉटल है, एक भ्रष्टाचारी और कट्टर बेईमान मंत्री जो जेल में है, उसे सारी सुख -सुविधाएं जेल में दी जा रही हैं। केजरीवाल जी, आपने कहा था कि VVIP कल्चर को मैं खत्म कर दूंगा लेकिन आप एक आरोपी को ऐशो-आराम दे रहे हैं, ऐसा क्यों है?
 
भाजपा आईटी सेल के अमित मालवीय ने कहा कि 5 साल जेल में रहने के बाद भी सत्येंद्र जैन मंत्री बने हुए हैं। जेल नियम तोड़ते हुए उन्हें मसाजर, टीवी, बॉटल का पानी और अन्य सभी सुविधाएं दी गई।
 

Despite being in jail for last five months, Satyendra Jain continues to be a minister in Arvind Kejriwal’s cabinet. He has been provided a masseur, TV, bed, bottled water and all facilities, in gross violation of jail rules.

Why would Kejriwal not sack him? What is he scared of? pic.twitter.com/ko9QxMp2Lp

— Amit Malviya (@amitmalviya) November 19, 2022
भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने भी ट्वीट कर कहा कि आप सरकार ने जेल नियमों का उल्लंघन किया और सजा की जगह सत्येंद्र जैन को पूरा वीवीआईपी मजा दिया जा रहा है। 

उल्लेखनीय है कि वरिष्ठ आप नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन की मुश्किलें उस समय बढ़ गई जब एक भाजपा नेता ने तिहाड़ जेल में मसाज कराने का उनका वीडियो वायरल कर दिया। वीडियो में एक शख्स सत्येंद्र जैन की फुट मसाज कर रहा है। ये वीडियो तिहाड़ जेल के सेल-4 ब्लॉक A की सीसीटीवी फुटेज है और 13 सितंबर, 2022 का बताया जा रहा है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी