Weather Update: कर्नाटक में भारी बारिश, स्कूल कॉलेज बंद, यूपी और एमपी में भारी वर्षा की संभावना

मंगलवार, 30 अगस्त 2022 (08:30 IST)
नई दिल्ली/ बेंगलुरु। कर्नाटक में भारी बारिश से सामान्य जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। कर्नाटक के कई शहरों में बारिश से हालात मुश्किल हो गए हैं। बेंगलुरु में भारी बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव है। भारी बारिश और जलभराव के चलते बेंगलुरु में आज मंगलवार क सभी स्कूलों और कॉलेजों को बंद कर दिया गया है।
 
बेंगलुरु अर्बन के डीसी के. श्रीनिवास ने कहा कि 30 अगस्त को भारी बारिश के चलते सभी स्कूलों और कॉलेज में छुट्टी की गई है। मानसून की अक्षीय रेखा हिमालय की तलहटी के पास चल रही है। पूर्वी उत्तरप्रदेश के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा पूर्वी विदर्भ से आंध्रप्रदेश के दक्षिणी तट तक फैली हुई है। झारखंड और आसपास के क्षेत्र में समुद्र तल से 3.1 से 5.4 किमी के बीच चक्रवाती परिसंचरण देखा जा सकता है।
 
स्काईमेट के अनुसार समुद्र तल से 4.5 से 5.8 किमी के बीच दक्षिण बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों में एक परिसंचरण है। पश्चिमी विक्षोभ को अफगानिस्तान और आसपास के क्षेत्रों में नहीं बल्कि एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में देखा जाता है। चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र केरल और आसपास के क्षेत्रों में समुद्र तल से 3.1 से 7.6 किमी ऊपर है।
 
पिछले 24 घंटों की मौसमी हलचल : पिछले 24 घंटों के दौरान उपहिमालयी पश्चिम बंगाल, झारखंड के कुछ हिस्सों, पूर्वोत्तर उत्तरप्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और केरल में हल्की से मध्यम बारिश हुई। बिहार, झारखंड, उत्तराखंड और तमिलनाडु में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई।
 
असम, अरुणाचल प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों, जम्मू-कश्मीर, सिक्किम और दक्षिण उत्तरप्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हुई। शेष पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तटीय आंध्रप्रदेश, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात के कुछ हिस्सों, तटीय कर्नाटक और उत्तरी पंजाब और दिल्ली में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई।

 
अगले 24 घंटों का संभावित मौसम: अगले 24 घंटों के दौरान उपहिमालयी पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, पूर्वी असम, बिहार, पूर्वी उत्तरप्रदेश, झारखंड, उत्तरी छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्यप्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा, तमिलनाडु और केरल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
 
पूर्वोत्तर भारत, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा के कुछ हिस्सों, आंध्रप्रदेश, केरल, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, लक्षद्वीप, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। जम्मू-कश्मीर, पंजाब के कुछ हिस्सों, हरियाणा, लद्दाख, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, मराठवाड़ा, गुजरात, कोंकण और गोवा में और पश्चिम मध्यप्रदेश में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश संभव है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी