भाजपा नेता शिवराज का विवादास्पद बयान, 2 कारणों से नेहरू को कहा 'क्रिमिनल'

रविवार, 11 अगस्त 2019 (09:32 IST)
नई दिल्ली। मोदी सरकार द्वारा अनुच्छेद 370 के तहत जम्मू-कश्मीर को दिए गए विशेष दर्जे को हटाने के बाद कांग्रेस लगातार मोदी सरकार पर सवाल उठा रही है। वहीं भाजपा भी पलटवार करने में पीछे नहीं है। इस बीच, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्‍ठ भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान ने एक विवादास्पद बयान देते हुए पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू 'क्रिमिनल' बता दिया।
 
शिवराज सिंह ने कहा कि जब भारतीय सेना कश्मीर से पाकिस्तानी कबाइलियों को खदेड़ते हुए आगे बढ़ रही थी, ठीक उसी वक्त नेहरू ने संघर्ष विराम की घोषणा कर दी। इस कारण से जम्मू-कश्मीर का एक-तिहाई हिस्सा पाकिस्तान के कब्जे में रह गया। यदि कुछ दिन और सीजफायर की घोषणा नहीं होती, तो पूरा कश्मीर भारत का होता।
 
नेहरू को 'क्रिमिनल' कहने की दूसरी वजह बताते हुए शिवराज ने कहा, 'नेहरू ने जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 लागू किया। एक देश में दो निशान, दो विधान (संविधान) और दो प्रधान कैसे अस्तित्व में रह सकते हैं? यह केवल देश के साथ नाइंसाफी नहीं है, बल्कि अपराध भी है।'
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी