सिक्किम में एवलांच : नाथुला रोड पर हिमस्खलन में 7 की मौत, कई घायल

मंगलवार, 4 अप्रैल 2023 (18:40 IST)
हादसे में कई लोगों के घायल होने की खबर है। हादसे के बाद गंगटोक में 150 लोगों के बर्फ में फंसे होने की खबर है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने हादसे पर शोक जताया है।
 
बताया जा रहा है कि घटना दोपहर करीब 12:20 बजे गंगटोक को नाथुला दर्रे से जोड़ने वाले जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर हुई। राहत और बचाव कार्य जारी है। घायलों को राज्य की राजधानी गंगटोक के अस्पताल लाया जा रहा है।
नाथुला दर्रा चीन से लगी सीमा पर स्थित है और यह अपनी मनोरम सुंदरता के कारण पर्यटकों का एक बड़ा आकर्षण केंद्र है।

सेना के अधिकारियों ने कहा है कि गंगटोक को नाथुला से जोड़ने वाले जवाहरलाल नेहरू रोड पर 15वें मील पर हुए हिमस्खलन में सात पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि कई लोगों के बर्फ में फंसे होने की आशंका है।
खबरों के अनुसार 150 से अधिक पर्यटक अभी भी 15 मील से आगे फंसे हुए हैं। इस बीच बर्फ में फंसे करीब 30 पर्यटकों को बचा लिया गया है।
त्रिशक्ति कोर, भारतीय सेना और बीआरओ परियोजना स्वास्तिक की टीम तुरंत कार्रवाई में जुट गई और एक चौतरफा बचाव अभियान शुरू किया। Edited By : Sudhir Sharma

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी