160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी नमो भारत ट्रेन, जानिए क्या है इसमें खास

शुक्रवार, 20 अक्टूबर 2023 (09:53 IST)
Namo Bharat train : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश को नई ‘रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम’ (आरआरटीएस) ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। इन ट्रेनों को ‘नमो भारत’ के नाम से जाना जाएगा। यह ट्रेन 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। हालांकि इसकी औसत गति 100 किलोमीटर प्रति घंटा ही है।

क्या है ट्रेन में खास 
 
पीएम मोदी करेंगे 17 किलोमीटर लंबे खंड का उद्घाटन : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को आरआरटीएस के प्राथमिकता खंड का उद्घाटन किया। दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस गलियारे का 17 किलोमीटर लंबा प्राथमिकता वाला खंड इसके उद्घाटन के एक दिन बाद 21 अक्टूबर को यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा।
 
इसके साथ ही मोदी भारत में आरआरटीएस की शुरुआत करते हुए साहिबाबाद और दुहाई डिपो को जोड़ने वाली एक रैपिडएक्स ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस गलियारे का 17 किलोमीटर प्राथमिकता खंड गाजियाबाद, गुलधर और दुहाई स्टेशनों के जरिए साहिबाबाद को दुहाई डिपो से जोड़ेगा।
 
प्रधानमंत्री ने आठ मार्च 2019 को दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ गलियारे की नींव रखी थी। नए विश्व स्तरीय परिवहन बुनियादी ढांचे के निर्माण के जरिए देश में क्षेत्रीय संपर्क को बदलने की प्रधानमंत्री की दूरदृष्टि के अनुसार आरआरटीएस परियोजना विकसित की जा रही है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी