श्रीलंका में फंसे थे JDS के 7 कार्यकर्ता, कुमारस्वामी ने विदेश मंत्री से मांगी मदद

Webdunia
सोमवार, 22 अप्रैल 2019 (12:58 IST)
बेंगलुरु। श्रीलंका में रविवार को ईस्टर के दिन बड़ा आतंकी हमला हुआ। हमले में 290 लोगों के मारे जाने की खबर है। हमले में करीब 500 लोग घायल हुए हैं। मृतकों में करीब 4 भारतीय भी शामिल हैं। इसी बीच कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने सोमवार को ट्वीट कर बताया कि उनकी पार्टी जनता दल (एस) के 7 कार्यकर्ता कोलंबो में फंसे हुए थे। इनमें से 2 की मौत हो गई। कुमारस्वामी ने इसे लेकर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से भी  मदद मांगी है।
 
कुमारस्वामी ने ट्‍वीट में लिखा है कि 20 अप्रैल को जेडीएस के 7 कार्यकर्ता कोलंबो गए थे, लेकिन वे अभी तक लापता हैं। श्रीलंका में मौजूद भारतीय उच्चायोग ने 2 कार्यकर्ताओं की मौत की पुष्टि भी कर दी है। 
 
कुमारस्वामी ने लिखा कि वे उन दोनों कार्यकर्ताओं को व्यक्तिगत तौर पर जानते थे। ये सभी 7 कार्यकर्ता 18 अप्रैल को दूसरे चरण के लिए हुए मतदान के बाद 20 अप्रैल को छुट्टी मनाने श्रीलंका गए थे। सभी कार्यकर्ता शंगरीला होटल में रुके हुए थे, जिसमें बम धमाके हुए थे। हालांकि तुमकुर और चिकबलपुर की पुलिस का कहना है कि अभी तक परिवार की तरफ से लापता होने की कोई खबर नहीं मिली है।

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख