अमेरिका ने वीजा रिजेक्‍ट किया तो शख्‍स ने घर की छत पर बना डाला स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

मंगलवार, 28 मई 2024 (14:28 IST)
Statue of Liberty in Punjab: भारत यूं की कमाल का देश नहीं है। यहां बसने वाले लोग हर काम में कमाल करते हैं। अगर विनम्रता की बात हो तो किसी भी हद तक झुकने के लिए तैयार हैं, लेकिन अगर कोई उनका अपमान कर दे तो आइना दिखाने में भी कभी पीछे नहीं हटते। एक ऐसा ही दिलचस्‍प मामला सामने आया है।

Just In: Man from Punjab installs Statue of Liberty on his rooftop after his US visa application gets rejected pic.twitter.com/GfnRk9vJn6

— AIN (Parody) (@aiamit1) May 26, 2024
घर की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी: दरअसल, पंजाब का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक मकान की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी दिखाई दे रही है। इस घर के लोग अमेरिका जाना चाहते थे। लेकिन अमेरिका ने वीजा देने से इनकार कर दिया। जिसकी वजह से इस घर के लोगों ने अपने घर में ही अमेरिका बना डाला। इन्‍होंने अपने घर की छत पर ही स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी को लगा दिया।

कहां का है मामला : वायरल वीडियो पंजाब के तरनतारन जिले के एक गांव का बताया जा रहा है। जिसमें कुछ लोग एक निर्माणाधीन मकान की छत पर क्रेन की सहायता से स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की मूर्ति रखते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो पर तमाम तरह की प्रतिक्रिया आ रही है। एक यूजर ने लिखा कि पंजाब का कोई जवाब नहीं। वहीं एक यूजर ने लिखा कि अब स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी देखने के लिए अमेरिका जाने की जरूरत नहीं इस घर में जा सकते है।

पहले भी हुए हैं ऐसे कांड: बता दें कि इससे पहले भी पंजाब में एक शख्स ने स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की मूर्ति अपने मकान पर लगवाई थी। मार्च महीने में कनाडा में रहने वाले दलबीर सिंह ने जालंधर में अपने घर की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की मूर्ति लगवाई थी।

छत पर पीआरटीसी की बस: वहीं जालंधर में पीआरटीसी से रिटायर्ड एक कर्मचारी ने अपने घर की छत पर पीटीआरटीसी की बस बनवाई थी। जिसके बाद उनका घर बस वाली कोठी के नाम से मशहूर हो गया। रेशम सिंह ने इस गांव के अन्य लोग जो पीआरटीसी में काम कर चुके है उनके लिए इस बस में सीटें भी बनवाई थी। उन्होंने कहा कि मेरी और पीआरटीसी में काम करने वाले सभी लोगों की यादें ताजा रहे इसलिए उन्होंने घर की छत पर ही बस बनवा दी।

अब इन दिनों पंजाब का यह परिवार सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसने अपने घर की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी बना डाली है। यह परिवार अमेरिका के वीजा देने से इनकार करने पर नाराज था।
Edited by Navin Rangiyal

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी