ईवीएम से छेड़छाड़, क्या बोले सुब्रमण्यम स्वामी...

बुधवार, 15 मार्च 2017 (12:33 IST)
नई दिल्ली। किसी समय ईवीएम की विश्वसनीयता पर सवाल उठाने वाले भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने बुधवार को कहा कि ईवीएम से छेड़छाड़ संभव नहीं है। उल्लेखनीय है कि 2009 में स्वामी ने ईवीएम पर सवाल उठाए थे। 
 
एक टीवी चैनल से चर्चा करते हुए स्वामी ने कहा कि ईवीएम में चिप लगी होती है और वह चिप सील होती है। ऐसी स्थिति में उसके साथ छेड़छाड़ संभव नहीं है। 
 
बता दें कि यूपी चुनाव परिणाम के बाद सबसे पहले मायावती ने ईवीएम पर सवाल उठाए थे। इसके बाद अरविन्द केजरीवाल ने दिल्ली निगम चुनाव मतपत्र जरिए करवाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया है कि मोदी सरकार ने आप को सत्ता से बाहर रखने के लिए पंजाब में कांग्रेस को चुनाव जितवा दिया। 

वेबदुनिया पर पढ़ें