सुब्रमण्यम स्वामी ने केजरीवाल को बताया नक्सली, मुख्‍यमंत्रियों के समर्थन पर हैरान

रविवार, 17 जून 2018 (13:24 IST)
नई दिल्ली। वरिष्ठ भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नक्सली करार दिया। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी, एचडी कुमारस्वामी, चंद्रबाबू नायड़ और पी. विजयन उनका समर्थन क्यों कर रहे हैं। 
 
स्वामी ने कहा, 'वह (केजरीवाल) कुछ नहीं हैं। वह पूरी तरह से गायब हो गए हैं। मैंने 2जी स्पेक्ट्रम के बाद भ्रष्टाचार मुक्त अभियान को लॉन्च किया था। इसके बाद उसने एक ऐसे शख्स को चुना जो असल दुनिया की राजनीति को नहीं जानता है जिसका नाम अन्ना हजारे है। उसने उनका सहारा लिया और फिर उनसे अलग हो गया।

उन्होंने कहा कि यह शख्स एक नक्सली है। एक जन्मजात नक्सली है। वह हमेशा से एक छुपा हुआ नक्सली रहा है। वह 420 है। ऐसे में यह लोग क्यों उसका समर्थन कर रहे हैं।'
 

#WATCH: BJP MP Subramanian Swamy says, 'Delhi CM is a Naxalite. Why should they (Mamata Banerjee, HD Kumaraswamy, Chandrababu Naidu & Pinarayi Vijayan) support him?' pic.twitter.com/m0IAH7y0e8

— ANI (@ANI) June 17, 2018
 
उल्लेखनीय है कि शनिवार रात इन चार मुख्यमंत्रियों ने पिछले सात दिनों से धरने पर बैठे केजरीवाल का समर्थन किया था। उन्होंने उपराज्यपाल कार्यालय में धरने पर बैठे मुख्यमंत्री से मिलने के लिए औपचारिक चिट्ठी के जरिए इजाजत भी मांगी थी। इनके अलावा भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने भी केजरीवाल के समर्थन में ट्वीट किए थे।  

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी