Terrorist organization Bengal, South 24 Parganas : कश्मीर घाटी में सक्रिय आतंकी संगठन के एक संदिग्ध सदस्य को रविवार को पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में गिरफ्तार किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
जावेद के परिजनों ने कहा कि वह श्रीनगर का निवासी है, लेकिन उन्हें उसके किसी आतंकी संगठन से संबंध के बारे में जानकारी नहीं है और अगर आरोप सही पाए जाते हैं तो कानून को अपना काम करना चाहिए। पुलिस अधिकारी ने कहा कि गिरफ्तार व्यक्ति को ट्रांजिट रिमांड के लिए जल्द ही अलीपुर अदालत में पेश किया जाएगा।
यह गिरफ्तारी हाल में आतंकवादी संगठन अंसार-अल-इस्लाम बांग्लादेश के आठ संदिग्ध सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद हुई है, जो पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी को पूर्वोत्तर राज्यों से जोड़ने वाले चिकन नेक को निशाना बनाने की साजिश रच रहे थे। गिरफ्तार किए गए आठ लोगों में से दो मुर्शिदाबाद जिले के थे और बंगाल, केरल व असम पुलिस द्वारा पकड़े गए आठ लोगों के समूह का हिस्सा थे। इनपुट भाषा