जम्मू-कश्मीर में गैर कश्मीरियों पर फिर हमला, कुलगाम में मजदूरों पर आतंकियों ने चलाई गोलियां, 2 की मौत, 1 घायल

रविवार, 17 अक्टूबर 2021 (19:14 IST)
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर आतंकी बेगुनाहों को लगातार निशाना बना रहे हैं। खबरों के मुताबिक प्रवासी मजदूरों पर अंधाधुंध फायरिंग की गई है। कुलगाम में मजदूरों पर हमला किया गया। 
 
जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक मजदूरों पर गोलियां चलाई गईं। मीडिया खबरों के मुताबिक इसमें 2 मजदूरों की मौत हो गई और 1 घायल हुआ है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पूरे इलाके को सुरक्षाबलों ने घेर लिया है। कल श्रीनगर में दो प्रवासी मजदूरों की आतंकियों ने हत्या कर दी थी। मारे गए मजदूर बिहार के रहने वाले थे।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी