Petrol Diesel Prices : फिर सस्‍ता हुआ क्रूड ऑइल, क्‍या पेट्रोल-डीजल के भी दाम घटे? जानिए ताजा भाव

शुक्रवार, 22 जुलाई 2022 (10:35 IST)
नई दिल्‍ली। क्रूड ऑइल की बढ़ती कीमतों पर वैश्विक बाजार में एक बार फिर लगाम लग गई है। गुरुवार सुबह 107 डॉलर तक पहुंचा ब्रेंट क्रूड का भाव शुक्रवार को 104 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गया है। क्रूड में करीब 3 डॉलर की गिरावट के बीच सरकारी तेल कंपनियों ने शुक्रवार सुबह पेट्रोल-डीजल के खुदरा भाव भी जारी कर दिए हैं।
 
आज शुक्रवार को भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्‍ली में पेट्रोल अब भी 96.72 रुपए लीटर मिल रहा है। 6 अप्रैल के बाद से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज सुबह ब्रेंट क्रूड का भाव 104.2 डॉलर प्रति बैरल रहा जबकि डब्‍ल्‍यूटीआई घटकर 96.48 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया।
 
देश के महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76 और चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।
 
इसी प्रकार लखनऊ में पेट्रोल 96.57 और डीजल 89.76, पटना में पेट्रोल 107.24 और डीजल 94.04, भोपाल में पेट्रोल 108.65 और डीजल 93.90, पोर्ट ब्लेयर में पेट्रोल 84.10 और डीजल 79.74, परभणी में पेट्रोल 114.42 और डीजल 98.78, श्रीगंगानगर में पेट्रोल 113.49 और डीजल 98.24 तथा जयपुर में पेट्रोल 108.48 और डीजल 93.72 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।
 
रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी