अमेरिका ईरान युद्ध की आहट, लगातार चौथे दिन बढ़े पेट्रोल, डीजल के दाम

रविवार, 5 जनवरी 2020 (11:02 IST)
नई दिल्ली। अमेरिका के हमले में ईरान के शीर्ष जनरल के मारे जाने के बाद तेल संपन्न पश्चिम एशिया में संघर्ष की आशंका बढ़ गई है। ईरान ने भी अमेरिकी सेना पर पलटवार करते हुए मिसाइल हमला किया है। इससे अंतरराष्‍ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों तेजी से बढ़ रही है। भारत में भी पेट्रोल, डीजल की कीमतों में रविवार को लगातार चौथे दिन बढ़ोतरी हुई। 
 
सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार रविवार को पेट्रोल का खुदरा दाम 9 पैसे बढ़ गया। डीजल भी 11 पैसे महंगा हुआ है।
 
दिल्ली में अब पेट्रोल 75.54 रुपए प्रति लीटर हो गया है। यह इसका एक साल से अधिक का उच्चस्तर है। वहीं डीजल की कीमत अब 68.51 रुपए प्रति लीटर हो गई है। कोलकाता में पेट्रोल 78.13 रुपए प्रति लीटर और डीजल का 70.87 रुपए प्रति लीटर है।

मुंबई में पेट्रोल 81.83 रुपए और डीजल 71.84 रुपए हो गया। चेन्नई में पेट्रोल और डीजल की कीमत क्रमश: 78.48 रुपए और 72.39 रुपए प्रति लीटर है।  

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी