बीएसपी सुप्रीमो मायावती के बर्थ-डे केक के लिए मची लूट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

मंगलवार, 15 जनवरी 2019 (18:53 IST)
बीएसपी सुप्रीमो ने मंगलवार को अपना जन्मदिन मनाया। मायावती 63 साल की हो गईं। उनके जन्मदिन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसमें लोग केक लूटते दिखाई दे रहे हैं।
 
अमरोहा में उनके जन्मदिन के मौके पर केक काटा गया, लेकिन इस दौरान अजीब स्थिति बन गई। दरअसल, यहां मौजूद लोग केक को लूटने लगे। यह वीडियो अब वायरल हो रहा है।
 

#WATCH: People loot cake during an event in Amroha, on Bahujan Samaj Party (BSP) chief Mayawati's 63rd birthday today. pic.twitter.com/8Q4bDWdr66

— ANI UP (@ANINewsUP) January 15, 2019
 
वीडियो में स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि मंच पर एक बड़ी टेबल पर बड़ा केक रखा होता है। थोड़ी देर में लोग इस पर टूट पड़ते हैं और उसमें से केक का टुकड़ा ले-लेकर वहां से चले जाते हैं। टेबल के आसपास खड़े लोग इन लोगों को दूर करते हैं।
 
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव भी मायावती के आवास पर पहुंचे और उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंट कर जन्मदिन की बधाई दी। मायावती ने सपा और बसपा कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पुराने मतभेद भुला दें और अगले लोकसभा चुनाव में सपा तथा बसपा के प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करें। यही उनके लिए जन्मदिन का सबसे बड़ा उपहार होगा। (Photo and Video Courtesy: ANI)
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी