मौसम अपडेट : 13 राज्यों में आंधी- तूफान और बारिश की चेतावनी

सोमवार, 4 जून 2018 (10:38 IST)
बेंगलुरू /नई दिल्ली। देश के दक्षिणी हिस्से में मानसून प्रवेश कर चुका है जबकि उत्तरी भारत में तेज गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो-तीन दिनों में मानसून त्रिपुरा, मेघालय के कुछ हिस्सों, पश्चिम बंगाल के हिमालयी क्षेत्र और सिक्किम पहुंच जाएगा।

मौसम विभाग ने 13 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। उधर कर्नाटक में बीते 24 घंटों में पांच लोगों की मौत हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून के महाराष्ट्र और गोवा की ओर बढ़ रहा है और कुछ इलाकों में बारिश भी हो रही है।
 
- मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, बिहार, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, महाराष्ट्र के विदर्भ-कोंकण, गोवा, तमिलनाडु, तेलंगाना, अंदरूनी कर्नाटक और तटीय आंध्रप्रदेश में आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी दी है।
 
- मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून दक्षिण के करीब सभी राज्यों, बंगाल की खाड़ी, असम और अरुणाचल प्रदेश में पहुंच गया है।
 
- दक्षिण के अधिकांश इलाकों में रविवार को तेज हवाओं और गरज- चमक के साथ बारिश हुई थी। कर्नाटक के कई इलाकों में 7 सेमी बारिश से नदी और नालों का जलस्तर बढ़ गया है। बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है और फसलों को नुकसान की खबर है।

- महाराष्ट्र के नासिक मंडल में सप्ताहांत पर हुई बारिश संबंधित घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने नासिक मंडल में धुले, जलगांव, नंदुरबार, अहमदनगर और नासिक जिले आते हैं। धुले जिले में कल एक पेड़ गिरने से उसके नीचे दबकर 32 वर्षीय महिला और उनकी तीन नाबालिग बच्चियों की मौत हो गई। एक अन्य घटना में नासिक जिले की इगतपुरी ताल्लुका के अंबेवाडी में आसमानी बिजली गिरने से कल शाम 27 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी