Weather Alert: उत्तरी व पूर्वी राज्यों में घना कोहरा, जानिए कैसा रहेगा आज मौसम...

शनिवार, 13 फ़रवरी 2021 (08:24 IST)
नई दिल्ली। मौसम में धीरे-धीरे बदलाव आता जा रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में मौसम शुष्क बना रहा, क्योंकि इस दौरान देशभर में कहीं भी कोई सक्रिय मौसमी सिस्टम नहीं था। कोहरा अभी भी कुछ भागों में देखने को मिल रहा है। अनुमान है कि 13 फरवरी की सुबह के समय भी पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरप्रदेश के तराई और पूर्वी भागों, पश्चिम बंगाल तथा पूर्वोत्तर राज्यों में कुछ स्थानों पर मध्यम से घना कोहरा छा सकता है।
ALSO READ: ओडिशा में बनेगा देश का पहला तूफान अनुसंधान परीक्षण केंद्र : मौसम विभाग
 
स्काईमेट से प्राप्त समाचार के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव हाल ही में उत्तर भारत से आगे बढ़े उत्तरी बिहार और इससे सटे भागों के ऊपर देखने को मिल रहा है। एक ट्रफ केरल से आंतरिक कर्नाटक और मराठवाड़ा होते हुए विदर्भ तक बनी है। इस समय हिन्द महासागर में भूमध्य रेखा और इससे सटे दक्षिणी बंगाल की खाड़ी के पास एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक अन्य चक्रवाती सिस्टम पूर्वी बांग्लादेश के ऊपर भी दिखाई दे रहा है।
 
पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में मौसम शुष्क बना रहा, क्योंकि इस दौरान देशभर में कहीं भी कोई सक्रिय मौसमी सिस्टम नहीं था। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पूर्वी उत्तरप्रदेश और पश्चिम बंगाल के कुछ भागों में मध्यम से घना कोहरा कुछ समय के लिए देखने को मिला। पश्चिमी हिमालयी राज्यों से लेकर पंजाब, राजस्थान, गुजरात और अरुणाचल प्रदेश तक अधिकांश शहरों में दिन का तापमान सामान्य से ऊपर बना रहा। दूसरी ओर दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, मराठवाड़ा, विदर्भ, तेलंगाना, रायलसीमा और ओडिशा के कुछ शहरों में शनिवार सुबह का तापमान सामान्य से नीचे रिकॉर्ड किया गया।
 

अगले 24 घंटों के दौरान भी देशभर में मौसम शुष्क और साफ रहने की संभावना है। इस दौरान देश के किसी भी शहर में बारिश होने या गर्जना के बौछारें गिरने की आशंका फिलहाल नहीं है। कोहरा अभी भी कुछ भागों में देखने को मिल रहा है। अनुमान है कि 13 फरवरी की सुबह के समय भी पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरप्रदेश के तराई और पूर्वी भागों, पश्चिम बंगाल तथा पूर्वोत्तर राज्यों में कुछ स्थानों पर मध्यम से घना कोहरा छा सकता है। पंजाब, हरियाणा, उत्तर-पश्चिमी उत्तरप्रदेश, उत्तरप्रदेश के तराई क्षेत्रों और बिहार में न्यूनतम तापमान में हल्की कमी आ सकती है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी