कौन हैं राजेंद्र पाल गौतम, जो वायरल वीडियो में ले रहे हैं देवी-देवताओं को ईश्वर ना मानने की शपथ

Webdunia
शुक्रवार, 7 अक्टूबर 2022 (13:06 IST)
नई दिल्ली। केजरीवाल सरकार में मंत्री राजेंद्र पाल गौतम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। इसमें वह तकरीबन 10 हजार लोगों के साथ हिंदू देवी-देवताओं की ईश्वर ना मानने की शपथ दिलाई जा रही है। वीडियो पर बवाल मच गया भाजपा ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए केजरीवाल को हिंदू विरोधी करार दिया।
 
भाजपा नेता तेजिन्दर पाल सिंह बग्‍गा ने ट्वीट कर कहा कि अब पता चला अरविंद केजरीवाल दिवाली, दशहरे पे हिंदुओं पर पाबंदी क्यू लगवाता है, कश्मीरी पंडितो के नरसंहार को झूठा क्यों बोलता है। ये मंच पर शपथ लेने वाला और हिंदू देवी-देवताओं को अपमानित करने वाला केजरीवाल का मंत्री राजेंद्र पाल हैं। केजरीवाल का हिंदू विरोधी चेहरा आज नंगा हो गया है।
 
 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख