MLA from Rajouri Garden Manjinder Singh Sirsa: दिल्ली विधानसभा चुनाव में राजौरी गार्डन सीट से विधायक चुने गए भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा उन चेहरों में शामिल हैं, जो दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे हैं। सिरसा ने आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार धनवंती चंदेला को 18 हजार से भी ज्यादा मतों से हराया था। सिरसा को 64 हजार 132 वोट मिले थे, जबकि चंदेला को 45 हजार 942 वोट मिले।
हालांकि 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा कुछ खास नहीं कर पाई थी। उसने राज्य की 117 में से 73 सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन मात्र 2 सीटों पर ही चुनाव जीत पाई थी। जबकि, सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने 92 सीटें जीती थीं। वोट प्रतिशत के मामले में पार्टी आप, कांग्रेस और अकाली दल के बाद चौथे स्थान पर रही थी। ऐसे में सिरसा पंजाब चुनाव में भाजपा के लिए तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं।