आजादी के बाद ओडिशा को मिली पहली मुस्‍लिम विधायक, जानिए कौन हैं सोफिया फिरदौस?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 12 जून 2024 (16:46 IST)
नंदिनी सत्पथी के नक्शेकदम पर : वहीं, सोफिया फिरदौस ओडिशा की पहली महिला मुख्यमंत्री नंदिनी सत्पथी के नक्शेकदम पर चलती हैं, जिन्होंने 1972 में इसी विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था। बता दें कि साल 2024 के ओडिशा विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने 147 सीटों में से 78 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया और राज्य में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और बीजू जनता दल के 24 साल के शासन को समाप्त कर दिया।

सोशल भी हैं सोफिया : सोफिया फिरदौस सामाजिक कार्यक्रमों में हमेशा बढ़ चढकर हिस्सा लेती रहती हैं। उन्होंने अपने पिता के लिए कई बार चुनावों प्रचार में भी मदद की थी। सुप्रीम कोर्ट द्वारा लोन फ्रॉड केस में मोकीम की सजा पर रोक लगाने से इनकार करने के बाद कांग्रेस ने सोफिया को इस सीट से उम्मीदवार बनाया।

बीजेपी को मिली है जीत : 2024 के ओडिशा विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने 147 सीटों में से 78 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया। राज्य में 24 साल बाद सत्ता परिवर्तन हुआ है। अभी तक नवीन पटनायक लगातार राज्य के मुख्यमंत्री बने हुए थे। पहली बार उनकी पार्टी सत्ता से बाहर हुई है। कांग्रेस को राज्य में 14 सीटों पर जीत मिली है। ओडिशा में कांग्रेस, बीजेडी और बीजेपी अकेले चुनाव लड़े थे। ओडिशा में पहली बार बीजेपी को सरकार बनाने का मौका मिला है।
Edited by Navin Rangiyal

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख