अमेरिका में जयशंकर को क्यों याद आए राजीव गांधी और मनमोहन सिंह

Webdunia
रविवार, 1 अक्टूबर 2023 (10:36 IST)
S Jaishanker in USA : विदेश मंत्री एस. जयशंकर इन दिनों 9 दिवसीय अमेरिका दौरे पर है। यहां उन्होंने राजीव गांधी के 1985 और मनमोहन सिंह के 2005 के अमेरिकी दौरे को याद किया।
 
जयशंकर ने वॉशिंगटन में कहा कि कि लोग 1985 में राजीव गांधी की अमेरिकी यात्रा को याद करते हैं। उस समय में मैं अमेरिका में था। 2005 में जब मनमोहन सिंह का दौरा हुआ था तब भी मैं अमेरिका में मौजूद था। लोग पीएम मोदी की अमेरिकी यात्रा को भी याद करते हैं। लेकिन ये अलग था।
 
उन्होंने कहा कि अगर मुझसे पूछेंगे कि क्या बदला है तो मैं कहूंगा कि पहले हम अमेरिका से सौदा किया करते थे लेकिन अब दोनों देश मिल कर काम करते हैं।
 
 
उन्होंने कहा कि जी20 की सफलता अमेरिका के सहयोग के बिना संभव नहीं हो सकती थी। उन्होंने कहा कि जब चीजें अच्छी होती हैं, तो हमेशा मेजबान को इसका श्रेय मिलता है। यह उचित भी है, लेकिन यदि जी20 के सभी सदस्य देश इस आयोजन की सफलता के लिए काम नहीं करते, तो यह संभव नहीं था।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख