तमिलनाडु CM स्टालिन ने क्यों कहा, सेंगोल पहले ही दिन झुक गया

सोमवार, 29 मई 2023 (08:37 IST)
Sengol : तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने दिल्ली में प्रदर्शनकारी पहलवानों (Wrestlers Protest) को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि नए संसद भवन (New Parliament building) में स्थापित किया गया राजदंड (सेंगोल) पहले ही दिन ‘झुक’ गया।

ALSO READ: विनेश ने कहा 'नया देश मुबारक हो', बजरंग ने कहा चल रही है तानाशाही (Video)
नए संसद भवन के उद्घाटन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे रविवार को ही लोकसभा अध्यक्ष के आसन के समीप स्थापित किया था। स्टालिन वह राजदंड से जुड़े दावों पर निशाना साध रहे हैं, जिसे शासन और न्याय का प्रतीक बताया जा रहा है।
 
राष्ट्रीय राजधानी में कानून व्यवस्था का उल्लंघन करने को लेकर पहलवान विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पुनिया को दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने पर स्टालिन ने यह बात कही।

ALSO READ: बैरिकेड लांघ रहे थे पहलवान इस कारण हुए गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने दिया जवाब (Pics)
स्टालिन ने एक ट्वीट में कहा कि भाजपा सांसद के खिलाफ महिला पहलवानों द्वारा आरोप लगाये जाने के बाद महीनों गुजर गए हैं, लेकिन भाजपा नेतृत्व ने सिंह के खिलाफ कार्रवाई नहीं की है। पुलिस द्वारा उन्हें (प्रदर्शनकारी पहलवानों को) घसीटे जाने के बाद हिरासत में लिया जाना निंदनीय है। यह दर्शाता है कि सेंगोल पहले दिन ही झुक गया।
 
उन्होंने कहा, 'क्या यह उचित है कि नए संसद भवन के उद्घाटन के दिन इस तरह के अत्याचार किए जाएं, जो विपक्षी दलों के बहिष्कार के बीच हुआ और जिससे राष्ट्रपति को दूर रखा गया।'

பாஜக நாடாளுமன்ற உறுப்பினர் ஒருவர் மீது மல்யுத்த வீராங்கனைகள் பாலியல் புகார் சொல்லிப் பல மாதங்கள் ஆகிவிட்டன. அவர் மீது இதுவரை அக்கட்சியின் தலைமை எந்த நடவடிக்கையும் எடுக்கவில்லை. மல்யுத்த வீராங்கனைகள் தொடர்ந்து தலைநகரில் போராடி வருகிறார்கள். இந்திய நாடாளுமன்றத்தின் புதிய கட்டடத்… https://t.co/9azP1YuSKB

— M.K.Stalin (@mkstalin) May 28, 2023
उल्लेखनीय है कि इन पहलवानों ने अपनी महिला महापंचायत के लिए नए संसद भवन की ओर बढ़ने के प्रयास के दौरान सुरक्षा घेरे को तोड़ दिया था। इस दौरान पुलिस ने बजरंग पुनिया, विनेश फोगाट और साक्षी मलिक समेत कई पहलवानों को हिरासत में ले लिया था।

शीर्ष पहलवानों ने 23 अप्रैल को भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर अपना आंदोलन फिर से शुरू किया था। बृजभूषण पर एक नाबालिग सहित कई महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न का आरोप है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी