उन्होंने भूमि पर अवैध रूप से कब्जा करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। जनता दरबार में मिर्जापुर के देवेश तिवारी ने अपनी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर मुख्यमंत्री से अपनी सहायता की गुहार की, जबकि श्याम नारायण ने कैंसर के उपचार के लिए वित्तीय सहायता की मांग की और लखनऊ की रहने वाली रिचा ने उसे मिल रही धमकियों के बारे में मुख्यमंत्री को अवगत कराया।
आदित्यनाथ ने लखनऊ के मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा नकली उम्र प्रमाण-पत्र जारी करने के मामले को गंभीरता से लेते हुए उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने का संबंधित अधिकारियों को आदेश दिया। जनता दरबार में आए लोगों ने मुख्यमंत्री को अपनी समस्याओं के बारे में बताया। एक मरीज की समस्या सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने सभी पीड़ितों की समस्याओं को तत्काल निराकरण के अधिकारियों को निर्देश दिए। (वार्ता)