अमरनाथ : जम्मू से तीर्थयात्रियों का चौथा जत्था रवाना

सोमवार, 30 जून 2014 (17:04 IST)
FILE
जम्मू। दक्षिण कश्मीर हिमालय पर स्थित अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जम्मू आधार शिविर से सोमवार को 1,666 तीर्थयात्रियों का चौथा जत्था रवाना हुआ।

पुलिस ने बताया कि तीर्थयात्रियों में 1,146 पुरुष, 288 महिला, 40 बच्चे और 192 साधु और साध्वी शामिल हैं। तीर्थयात्री 34 बसों और 14 एलएमवी सहित 48 वाहनों के काफिले में सवार होकर जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुए।

यह काफिला रामबान जिले में रामसू को पार कर गया है और कश्मीर घाटी में बालटाल के आधार शिविर की ओर जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आगे बढ़ रहा है।

सोमवार को रवाना हुए जत्थे को मिलाकर अमरनाथ के लिए अब तक जम्मू से 5,026 तीर्थयात्री रवाना हो चुके हैं। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें