इस महोत्सव के मास्टर स्ट्रोक सेक्शन में ऑस्ट्रेलियाई विभूति पॉल कॉक्स द्वारा भारत पर बनाई गई डॉक्यूमेंट्री, सत्यजीत रॉय की चारूलता और फिल्म नायक प्रदर्शित की जाएगी। अनिल कपूर ने बताया कि भारतीय सिनेमा का विश्व के विभिन्न देशों में प्रतिनिधित्व करना हमेशा से ही उनके लिए गौरव की बात रही है। इसका महत्व तब और बढ़ जाता है जब आपको स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने देश के तिरंगे को फहराने का मौका मिलता है। अनिल मेलबर्न में सिनेमा प्रेमियों से रूबरू होने के लिए बेहद उत्साहित हैं।