Prayagraj Kumbh Mela 2025: महाकुंभ में कुल 6 अमृत स्नान थे और अब महाशिवरात्रि के दिन का अंतिम अमृत स्नान बचा है जो 26 फरवरी 2025 बुधवार के दिन होगा। इस दिन 5 शुभ योग में होगा कुंभ मेला का महास्नान। स्नान के लिए शुभ मुहूर्त और 5 शुभ योग को जानकर आप कुंभ में गंगा नदी में स्नान करेंगे तो आपको 5 कार्य भी अवश्य करना चाहिए। इससे मिलेगा कुंभ स्नान का दोगुना फल।ALSO READ: पवित्र स्नान के लिए जाना था महाकुंभ, सड़कों पर था जाम, नाव से किया 248 किमी का सफर
महाशिवरात्रि पर 5 महासंयोग:-
1. महाशिवरात्रि: इस दिन महाशिवरात्रि है जोकि अपने आप में ही एक बड़ा संयोग और शुभ दिन है।
2. अमृत काल: इस दिन सुबह 07:28 से 09:00 बजे तक अमृत काल रहेगा। ब्रह्म मुहूर्त का स्नान प्रात: 05:09 से 05:59 के बीच होगा।
3. श्रवण नक्षत्र: इस दिन चतुर्दशी, बुधवार और श्रवण नक्षत्र का योग संयोग भी है। चतुर्थी के देवता शिव, बुधवार के देवता गणेश और श्रवण नक्षत्र के देवता विष्णु हैं।
4. छत्र योग: इस दिन सबसे दुर्लभ शुभ योग छत्र योग रहेगा। यानी चतुर्थ से दशम भाव के बीच सभी ग्रह रहेंगे।