पंजाब कांग्रेस में बगावत, टिकट नहीं मिलने से CM चन्नी के भाई नाराज, निर्दलीय लड़ सकते हैं चुनाव

रविवार, 16 जनवरी 2022 (15:13 IST)
चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस में टिकट वितरण के बाद से बवाल मचा हुआ है। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के भाई डॉ. मनोहर सिंह भी टिकट कटने से नाराज बताए जा रहे हैं। वे निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं। 
 
चन्नी बस्सी पठाना से अपने भाई डॉ. मनोहर सिंह को टिकट नहीं दिलवा सके हैं। पार्टी ने यहां से गुरप्रीत सिंह जीपी को चुनाव मैदान में उतारा है। मनोहर सिंह ने हाल ही में वीआरएस भी ले ली थी। बहरहाल वे अब निर्दलीय चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। 
 
उल्लेखनीय है कि शनिवार को पंजाब में कांग्रेस ने 86 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। कांग्रेस ने अमृतसर ईस्ट से सिद्धू, मोगा से सोनू सूद की बहन मालविका, चमकौर साहब से चरणजीत सिंह चन्नी, जालंधर कैंट से परगट सिंह, मानसा से सिद्धू मुसेवाला को टिकट दिया है।
 
बठिंडा शहर से मनप्रीत सिंह को चुनाव मैदान में उतारा गया है। उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर रंधावा डेरा बाबा नानक और ओ पी सोनी अमृतसर मध्य से चुनाव लड़ेंगे।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी