West Bengal : बीरभूम में आपस में भिड़े 2 समूह, झड़प में बम विस्फोट, 2 लोगों की मौत

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

शनिवार, 21 जून 2025 (20:05 IST)
Birbhum West Bengal News : पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में देसी बमों में विस्फोट हो जाने के कारण 2 लोगों की मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार रात जिले के लाभपुर ब्लॉक के हटिया गांव में वर्चस्व को लेकर 2 समूहों के बीच हुई झड़प के दौरान हुई। यह घटना उस वक्त हुई जब दोनों व्यक्ति बम बना रहे थे। विस्फोट में कुछ लोग घायल भी हुए हैं। इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
 
पुलिस  ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना उस वक्त हुई जब दोनों व्यक्ति बम बना रहे थे। विस्फोट में कुछ लोग घायल भी हुए हैं। बताया जा रहा है कि यह घटना शुक्रवार रात जिले के लाभपुर ब्लॉक के हटिया गांव में वर्चस्व को लेकर 2 समूहों के बीच हुई झड़प के दौरान हुई।
ALSO READ: मुंबई पुलिस को आया बम विस्फोट का धमकीभरा फोन, एक व्यक्ति हिरासत में
अधिकारियों ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, हटिया में कल रात हुई झड़प के दौरान विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई। हम मृतकों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं। (भाषा)
(सांकेतिक फोटो)
Edited By : Chetan Gour 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी