Jammu and Kashmir Dal Lake fire : जम्मू-कश्मीर के लोकप्रिय पर्यटन स्थल डल झील में शनिवार तड़के एक शिकारे (हाउसबोट) में भीषण आग लग जाने से 3 विदेशी पर्यटकों की मौत हो गई। माना जा रहा है कि ये तीनों बांग्लादेश के थे। उन्होंने बताया कि डल झील के घाट संख्या नौ के पास जलकर खाक हुए इस शिकारे से इन पर्यटकों के शव मिले हैं जो इतना जल चुके हैं कि उनकी पहचान नहीं हो पा रही है। जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर पर्यटकों के लिए यह लोकप्रिय स्थल है।
उन्होंने बताया कि आग सुबह करीब सवा पांच बजे लगी जिसमें करोड़ों रुपये की संपत्ति नष्ट हो गई। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों, अग्निशमन कर्मियों और आपात सेवा के कर्मियों की कोशिश से आग पर काबू पाया जा सका।
डल और निगीन झीलों में चलने वाले हाउसबोट में आग की यह दूसरी बड़ी घटना है। अप्रैल, 2022 में निगीन झील में भयानक आग में सात हाउसबोट खाक हो गये थे लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ था। विदेशी पर्यटकों के बीच निगीन झील भी बहुत लोकप्रिय है।