हिमाचल प्रदेश में भयानक सड़क हादसा, 4 पर्यटकों की मौत, 3 घायल

सोमवार, 16 मई 2022 (18:46 IST)
शिमला। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में सोमवार को एक वाहन के खाई में गिर जाने से 4 पर्यटकों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए।
 
पुलिस ने बताया कि बंजार-जालोरी जोट रोड पर घैगी के पास यह हादसा हुआ। 2 घायल महिलाओं और एक पुरूष को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
पुलिस का कहना है कि मृतक पर्यटकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। जो वाहन खाई में गिरा, उस पर दिल्ली का रजिस्ट्रेशन नंबर था।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी