महाराष्ट्र में ट्रक और ऑटो की भीषण दुर्घटना में 5 लोगों की मौत, 3 घायल

Webdunia
शुक्रवार, 18 नवंबर 2022 (10:05 IST)
जालना (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के जालना में एक ट्रक अनियंत्रित होकर ऑटो रिक्शा से टकरा गया। इस हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों में 2 बच्चे और 1 महिला शामिल हैं। वहीं इस घटना में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर खोपोली इलाके की है, जहां एक कार ने दूसरे वाहन को सामने से जोरदार टक्कर मार दी जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई जबकि 3 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को फिलहाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन दोनों ही गाड़ियों की रफ्तार तेज थी जिससे यह दुर्घटना हुई है। फिलहाल मौके पर पुलिस मौजूद है और मामले की जांच कर रही है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख