आंध्रप्रदेश में मंदिर में दीवार गिरने से 7 लोगों की मौत, सीएम चंद्रबाबू नायडू ने जताया शोक

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

बुधवार, 30 अप्रैल 2025 (09:59 IST)
7 people died due to wall collapse in temple in Andhra: आंध्रप्रदेश के विशाखापत्तनम में बुधवार सुबह सिम्हाचलम में श्री वराह लक्ष्मी नरसिंह स्वामी मंदिर (Varaha Lakshmi Narasimha Swamy temple) में दीवार गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। सरकार ने यह जानकारी दी। आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर शोक व्यक्त किया और कहा कि उन्होंने इस संबंध में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से बात की है। उन्होंने कहा कि घायलों का इलाज किया जा रहा है।
 
नायडू ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि सिम्हाचलम में 7 श्रद्धालुओं की मौत से बेहद दुखी हूं... परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। मैं हालात पर करीब से नजर रख रहा हूं और पीड़ितों को तत्काल सहायता दिए जाने और हालात पर नजर बनाए रखने का आदेश दिया है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने भी मंदिर में दीवार गिरने से श्रद्धालुओं के मारे जाने की घटना पर शोक व्यक्त किया है।ALSO READ: पाकिस्तानी मंत्री ने बताया, कब हमला करेगा भारत?
 
राज्य की गृहमंत्री वी. अनीता ने कहा कि प्रारंभिक रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि इलाके में भारी बारिश के कारण मिट्टी धंस गई जिससे दीवार गिर गई। सिम्हागिरि बस स्टैंड से घाट रोड पर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के पास टिकट खरीदने के लिए लगी लोगों की कतार पर यह दीवार गिर गई। राज्य की गृह मंत्री अनीता ने संवाददाताओं को बताया कि रातभर तेज हवाएं चलने और भारी बारिश के कारण मिट्टी धंस गई, जिससे दीवार गिर गई। जिस वक्त यह घटना हुई उस वक्त अनीता मंदिर में मौजूद थीं और जानकारी मिलने पर वह तत्काल घटनास्थल पहुंचीं।ALSO READ: कोलकाता के होटल में भीषण आग, कई लोगों ने बिल्डिंग से कूदकर बचाई जान, 14 की मौत
 
उन्होंने कहा कि हम सभी बारिश में भीग गए थे। जैसे ही मैं मंदिर से बाहर आई, मुझे घटना की जानकारी दी गई। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और राज्य अधिकारियों की टीम बचाव अभियान संचालित कर रही हैं। राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) के कर्मियों के अनुसार आठ श्रद्धालु मलबे में फंसे हुए थे, बचाव अभियान के दौरान 7 शव निकाले गए जिनमें तीन शव महिलाओं के और 4 शव पुरुषों के हैं। अधिकारियों ने बताया कि घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।(भाषा)
 
Ravindra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी