मध्यप्रदेश में 7 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म, 45 वर्षीय आरोपी हिरासत में

गुरुवार, 6 जनवरी 2022 (23:45 IST)
बड़वानी। मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के खेतिया थाना क्षेत्र के मोर तलाई में आज अपरान्ह 7 वर्ष की एक बालिका से दुष्कर्म के बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया गया।

पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला ने बताया कि गन्ने के खेत में शौच के लिए गई कक्षा एक में पढ़ने वाली 7 वर्षीय बालिका के साथ करीब 45 वर्षीय व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। सूचना पर प्रकरण दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। उसके विरुद्ध विभिन्न संबंधित धाराओं के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया जा रहा है।

खेतिया के थाना प्रभारी संतोष सांवले ने बताया कि घटना के चलते पीड़िता बेहोश हो गई और उसे खेतिया स्थित शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां आज रात्रि उसे होश आ गया है। घटना को लेकर बड़ी संख्या में अस्पताल में भीड़ एकत्रित हो गई थी।(वार्ता)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी