सहकर्मी से बलात्कार के आरोप में पुलिसकर्मी पर मामला दर्ज

शनिवार, 17 अप्रैल 2021 (16:14 IST)
मुंबई। दक्षिण मुंबई के डोंगरी इलाके में अपनी सहकर्मी को शादी का झांसा देकर उससे बलात्कार करने के आरोप में एक सहायक पुलिस निरीक्षक (एपीआई) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह जानकारी पुलिस ने शनिवार को दी।

ALSO READ: बलात्कार पीड़िता को आरोपी के साथ घुमाया, NCPCR ने मांगी रिपोर्ट
 
एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण मुंबई के एक थाने में पदस्थापित महिला अधिकारी ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार और ठगी की शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद मामला प्रकाश में आया। अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उससे शादी का वादा किया था और फिर उससे बलात्कार किया।
 
उन्होंने कहा कि भादंसं की धारा 376 (बलात्कार) और 420 (ठगी) और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी