मुंबई में बिल्डिंग का हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे 40 लोग

शुक्रवार, 25 जून 2021 (10:18 IST)
मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में शुक्रवार को एक बिल्डिंग का हिस्सा अचानक धराशाई हो गया। राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। अब तक करीब 40 लोगों को बचा लिया गया है।
 
पुलिस के अनुसार, हादसे के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियों घटनास्थल पर पहुंची। अब तक 40 लोगों को बचा लिया गया है। अब तक किसी के मारे जाने की सूचना नहीं मिली है। यह अभी पता नहीं चला है कि बिल्डिंग गिरने की वजह क्या है। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी