केजरीवाल को बड़ा झटका, पीडब्ल्यूडी ने लगाया आप पर जुर्माना

गुरुवार, 15 जून 2017 (07:42 IST)
नई दिल्ली। लगातार विवादों में घिरे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। अब दिल्ली सरकार के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने आम आदमी पार्टी के कार्यालय के गैरकानूनी कब्जे को लेकर पार्टी पर 27 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है।
 
सरकार से जुड़े सूत्रों ने कहा कि 31 मई को जुर्माने की राशि 27,73,802 रुपए थी और इसे पार्टी से वसूला जाएगा। सूत्रों ने कहा कि अगर पार्टी यह कार्यालय खाली नहीं करती है तो जुर्माने की राशि बढ़ती चली जाएगी।
 
उल्लेखनीय है कि बीते अप्रैल महीने में पीडब्ल्यूडी ने आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल को नोटिस जारी कर कार्यालय तत्काल खाली करने को कहा था क्योंकि इसे नियमों  को उल्लंघन करके आवंटित किया गया है। (भाषा) 

वेबदुनिया पर पढ़ें