मंत्री ने DM से पूछा- क्या आप शराब पीते हैं

शुक्रवार, 28 अक्टूबर 2022 (07:28 IST)
बीड। महाराष्‍ट्र के बीड में लोग उस समय हैरान रह गए जब डीएम द्वारा चाय पीने से इनकार करने पर मंत्री ने उनसे पूछा कि क्या आप शराब पीते हैं? अत्यधिक बारिश से फसलों को हुए नुकसान का आकलन करने के लिए मंत्री बीड गए थे।
 
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें महाराष्ट्र के कृषि मंत्री अब्दुल सत्तार को बीड के जिला अधिकारी राधाबिनोद शर्मा से यह पूछते हुए सुना जा सकता है कि 'क्या वह शराब पीते हैं'।
 
सत्तार ने यह कथित टिप्पणी अक्टूबर में अत्यधिक बारिश से फसलों को हुए नुकसान का आकलन करने के लिए मध्य महाराष्ट्र के बीड जिले के दौरे के दौरान की थी।
 
सत्तार का यह वीडियो प्रदेश कांग्रेस के महासचिव सचिन सावंत ने ट्वीट किया है। सावंत ने कहा कि सत्तार जिलाधिकारी से शराब पीने के बारे में बोल रहे हैं। इससे समझ में आता है कि कृषि मंत्री अतिवृष्टि को लेकर कितने गंभीर है?

अतिवृष्टी पाहणी दौरा कि मद्यसृष्टी पाहणी दौरा?

गम का दौर हो या हो खुशी, समा बाँधती है शराब
किसान मरे या करे खुदकुशी, समा बाँधती है शराब
एक मशवरा है जनाब के थोड़ी-थोड़ी पिया करो
हुई महँगी बहत ही शराब, के थोड़ी-थोड़ी पिया करो pic.twitter.com/UDZsfypmAO

— Sachin Sawant सचिन सावंत (@sachin_inc) October 27, 2022
गुरुवार को सामने आए वीडियो में मंत्री जिलाधिकारी शर्मा, जिला के अन्य अधिकारियों और कुछ अन्य लोगों के साथ एक हॉल में बैठे नजर आ रहे हैं। वहां सभी को चाय परोसने के दौरान, शर्मा चाय पीने से मना कर देते हैं। तभी, सत्तार को कथित तौर पर जिलाधिकारी से पूछते हुए सुना जा सकता है, 'क्या आप शराब पीते हैं?'
Edited by : Nrapendra Gutpa

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी