video : ठाणे के अंबरनाथ का दिल दहलाने वाला वीडियो, पहले घसीटा फिर कार से कुचलकर मार डाला

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 20 अगस्त 2024 (23:43 IST)
ambernath road rage video  : ठाणे जिले के अंबरनाथ का दिल दहलाने वाला वीडियो सामने आया है। इसमें एक टाटा सफारी गाड़ी सवार ने दूसरी कार को जानबूझकर टक्कर मार दी। इसके बाद एक व्यक्ति जब गाड़ी में फंस गया तो उसको कई दूर तक घसीटा। इसमें उसकी मौत हो गई। बीच सड़क पर यह दुर्घटना हुई।  
<

Mumbai: ठाणे में कार चालकों में बहस, फिल्मी स्टाइल में मारी टक्कर#ThaneHorror #Thane #Mumbai #MumbaiRains #mumbairoads #viralvideo #webdunia pic.twitter.com/8msSP5J379

— Webdunia Hindi (@WebduniaHindi) August 21, 2024 >
टाटा सफारी गाड़ी के चालक ने एक फॉर्च्यूनर गाड़ी का पीछा किया और इसके बाद पीछे से फॉर्च्यूनर को टक्कर मार दी। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

कार सवार ने अपनी गाड़ी से 5 लोगों को टक्कर मार दी। इसमें 1 की मौत हो गई और 4 लोग घायल हुए है। मीडिया खबरों के मुताबिक पुरानी रंजिश को लेकर इस घटना को कार सवार ने अंजाम दिया है। घटना अंबरनाथ के जांभूळ नाके के पास हुई।

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख