मनी लॉन्‍ड्रिंग केस में महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को 14 दिन की न्‍यायिक हिरासत में भेजा गया

सोमवार, 15 नवंबर 2021 (15:26 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

सत्र अदालत ने उन्हें 29 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में रखने का निर्देश दिया है। अनिल देशमुख की ED की हिरासत आज खत्म हो गई है।

कोर्ट में पेश करने से पहले उनका मेडिकल कराया गया था। उसके बाद कोर्ट में पेश किया गया। मुंबई की एक स्पेशल कोर्ट ने शुक्रवार को देशमुख की हिरासत आज तक के लिए बढ़ा दी थी।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी