Assam-Mizoram Border Dispute : असम सरकार ने एडवाइजरी जारी कर अपने लोगों को मिजोरम नहीं जाने की सलाह दी

शुक्रवार, 30 जुलाई 2021 (00:25 IST)
गुवाहाटी। असम सरकार ने गुरुवार को ट्रेवल एडवायजरी जारी करके राज्य के लोगों से अशांत परिस्थितियों के मद्देनजर मिजोरम की यात्रा से बचने और वहां काम करने वाले और रहने वाले राज्य के लोगों से 'अत्यंत सावधानी बरतने' को कहा है।

ALSO READ: मिजोरम बॉर्डर पर 4 हजार सुरक्षाकर्मी होंगे तैनात, असम सरकार का बड़ा फैसला
 
किसी भी राज्य सरकार द्वारा जारी किया गया इस तरह का यह शायद पहली एडवायजरी है। असम गृह सचिव एम एस मणिवन्नन द्वारा जारी एडवायजरी में कहा गया कि मौजूदा परिस्थिति को देखते हुए, असम के लोगों को सलाह दी जाती है कि वे मिजोरम की यात्रा न करें, क्योंकि यह स्वीकार नहीं किया जा सकता कि असम के लोगों को कोई भी खतरा उत्पन्न हो। परामर्श में इस बात का उल्लेख किया गया है कि असम और मिजोरम के सीमावर्ती इलाके में हिंसक झड़प की कई घटनाएं हुई हैं।

ALSO READ: असम-मिजोरम विवाद पर एक्शन में गृह मंत्रालय, CRPF की 2 कंपनियां तैनात
असम सरकार द्वारा जारी एक अलग आदेश में कामरूप मेट्रो और कछार के पुलिस उपायुक्तों, गुवाहाटी पुलिस आयुक्त और कछार पुलिस अधीक्षक को राज्य में मिजोरम के सभी लोगों और गुवाहाटी तथा सिचलर में मिजोरम हाउसेस में रह रहे लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा गया है।(भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी