असम-मिजोरम विवाद पर एक्शन में गृह मंत्रालय, CRPF की 2 कंपनियां तैनात

मंगलवार, 27 जुलाई 2021 (12:50 IST)
नई दिल्ली। असम और मिजोरम के बीच हुए सीमा विवाद के बाद गृह मंत्रालय एक्शन में नजर आ रहा है। दोनों राज्यों के पुलिसकर्मियों में हुई हिंसक झड़प के बाद सीआरपीएफ की 2 कं‍पनियां तैनात कर दी गई है। 
 
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, विवादित स्थल पर सीआरपीएफ की 112 और 225 कंपनियां पहले से ही तैनात है। वे किसी भी राज्य की पुलिस का साथ नहीं दे रही है।
 
सीआरपीएफ एडीजी संजीव रंजन ओझा ने बताया कि मिजोरम की पुलिस ऊंचे स्थान से गोलीबारी कर रही थी जबकि असम पुलिस मैदानी हिस्से में थी। दोनों ओर से कई राउंड गोलीबारी हुई।
 
हिंसा के तुरंत बाद गृहमंत्री अमित शाह ने दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री से बात की और उनसे विवाद का शांतिपूर्ण समाधान सुनिश्चित करने को कहा। दोनों राज्यों ने केंद्र सरकार से इस मामले में दखल की मांग की थी।
 
असम में 3 दिन का राजकीय शोक : असम ने मिजोरम के साथ सीमा संघर्ष में 5 पुलिसकर्मियों और एक नागरिक की मौत पर शोक व्यक्त करने के लिए मंगलवार से 3 दिन के राजकीय शोक की घोषणा की।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी