दिल्ली में जर्मन नागरिक पर हमला

शनिवार, 8 अप्रैल 2017 (11:56 IST)
नई दिल्ली। उत्तर दिल्ली के कोतवाली इलाके में लूटपाट के एक संदिग्ध मामले में जर्मनी के एक नागरिक को छुरा मार दिया।
 
पुलिस ने बताया कि आईएसबीटी की ओर जा रही एक सड़क पर गीता कॉलोनी के निकट शुक्रवार सुबह करीब 10 बज कर 26 मिनट पर यह घटना हुई।
 
उन्होंने बताया कि एक रिक्शाचालक ने व्यक्ति से लूटपाट की और बाद में चाकू से कई वार किए। जर्मन नागरिक इस समय उपचाराधीन है। मामले में विस्तृत रिपोर्ट की प्रतीक्षा है। (भाषा)
 

वेबदुनिया पर पढ़ें