इनामी दस्यु भरत सिंह मल्लाह गिरफ्तार

Webdunia
शनिवार, 9 सितम्बर 2017 (23:30 IST)
धौलपुर। धौलपुर पुलिस ने सरमथुरा इलाके से आज इनामी दस्यु भरतसिंह उर्फ भरतू को गिरफ्तार कर लिया। दस्यु भरतसिंह की गिरफ्तारी पर दस हजार रुपए का इनाम घोषित है।
 
पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर खेमरी बीहड़ इलाके की घेराबंदी करके दस्यु भरतसिंह मल्लाह को धरदबोचा गया। दस्यु भरतसिंह की गिरफ्तारी पर मध्य प्रदेश के मुरैना जिला पुलिस की ओर से दस हजार रुपए का इनाम घोषित है।
 
सिंह ने बताया कि भरतसिंह थाना कैलारस जिला मुरैना में दर्ज अपहरण और फिरौती जैसे अपराधों में वांछित था। (भाषा) 
अगला लेख