लालजी टंडन बने बिहार के राज्यपाल, सत्यदेव मलिक होंगे जम्मू कश्मीर के राज्यपाल

मंगलवार, 21 अगस्त 2018 (23:44 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रपति भवन की तरफ से जारी पत्र के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर में नरेंद्र नाथ वोहरा की जगह सत्यपाल मलिक को राज्यपाल बनाया गया। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के लंबे समय तक निकट सहयोगी रहे टंडन को बिहार के नए राज्यपाल होंगे।
 
बिहार के राजगीर से आठ बार विधायक रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता सत्यनारायण आर्य को हरियाणा का राज्यपाल बनाया गया है।
 
बिहार के राज्यपाल सत्यपाल मलिक को जम्मू-कश्मीर जैसे महत्वपूर्ण राज्य का राज्यपाल तथा बिहार के गंगा प्रसाद को सिक्किम का नया राज्यपाल बनाया गया है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी